छत्तीसगढ़

रायपुर-उरकुरा रेलखंड पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों की थमी रफ्तार, रास्ते में रोकीं

रायपुर। राजधानी रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक पटरी से उतर जाने के कारण इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंच गए और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।

 

हादसे का सबसे ज्यादा असर अप और डाउन दोनों रेल मार्गों पर पड़ा है। कई ट्रेनें बीच रास्ते खड़ी हो गई हैं। अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को उरकुरा स्टेशन के पास रोकना पड़ा। यात्री घंटों से ट्रेन के दुबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

राहत कार्य जारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत और डिब्बों को हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। टीम कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द ट्रैक को खाली कर ट्रेन संचालन सामान्य किया जा सके। फिलहाल यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button