व्यापार

सोने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 1 लाख के पार पहुंचा भाव; जानें आपके शहर में आज कितनी है 1 ग्राम की कीमत

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे कई और बड़े शहरों में 24 कैरेट के शुद्ध सोने की कीमत अब 10,000 रुपये प्रति ग्राम से अधिक है. अमेरिका में, सोमवार शाम को सोने का वायदा 1.7 परसेंट बढ़कर 3,482.40 डॉलर पर पहुंच गया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व केद अध्यक्ष जेरोम पावेल के बीच तनाव के चलते अमेरिकी आर्थिक नीति पर निवेशकों का भरोसा डगमगा रहा है. ऐसे में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ गई है.

इतनी है आज 1 ग्राम सोने की कीमत
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में आज 24 कैरे सोने की कीमत 10,150 रुपये प्रति ग्राम है. हालांकि, ज्वेलरी बनाने में शुद्ध सोने का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. 22 कैरेट की कीमत थोड़ी कम है. यह लगभग 9,305 रुपये प्रति ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 10,135 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,290 रुपये है.

आपके शहर में कितना है भाव?
दिल्ली: 10,150 रुपये
नोएडा: 10,135 रुपये
गुरुग्राम: 10,135 रुपये
मुंबई: 10,135 रुपये
चेन्नई: 10,135 रुपये
बेंगलुरु: 10,135 रुपये
कोलकाता: 10,135 रुपये

सोना भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है. भारत में शादी-ब्याह सोने के गहनों के बिना अधूरे माने जाते हैं. सोने पर निवेश सुरक्षा के दृष्टि से भी अहम माना जाता है. ऐसे में दुनियाभर के बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच लोग खुद को फाइनेंशियली सिक्योर करने के लिए सोने पर निवेश कर रहे हैं. इसकी मांग बढ़ी है, जिससे कीमत में बढ़ोतरी हुई है. यूएस डॉलर इंडेक्स 0.16 परसेंट की गिरावट के साथ 98.12 के करीब कारोबार कर रहा है. कमजोर अमेरिकी डॉलर ने भी सुरक्षित निवेश रूप में सोने की मांग को बढ़ा दिया है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button