छत्तीसगढ़

CG News: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, पति-पत्नी बनकर 13 किलों गांजा के साथ जा रहे थे प्रयागराज, रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग एरिया से दोनों को पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शातिर कपल को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा से गांजा खरीदकर प्रयागराज बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग एरिया से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 13 किलो गांजा भी जब्त किया गया।

 

दरअसल, 12 मार्च को थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना मिली कि थाना गुड़यारी क्षेत्र के रेलवे प्लेटफार्म न-7 के बाहर पार्किंग में 1 महिला व युवक गांजा रखे है और कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना के बाद नाॅर्थ जोन डीसीपी आईपीएस आकाश मरकाम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने तत्काल रेलवे फोर्स आरपीएफ से संपर्क कर आरोपियों को पकड़ने को कहा। पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला और युवक को गिरफ्तार किया। दोनों के पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो 13.156 किलो गांजा मिला। जब्त गांजे की कीमत करीब 6,77,800 है।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों कपल हैं और ट्रेन में सफर करने के दौरान आरपीएफ को शक न हो इसलिए खुद को पति-पत्नी बताकर सफर करते थे। दोनों ने गांजा खरियार रोड से खरीदा था और उसे तस्करी कर प्रयागराज ले जा रहे थे।

 

पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद 29 वर्ष निवासी ग्राम मोचारा जिला कौशांबी यूपी और हेमलता कैवत्र्य 30 वर्ष निवासी कोटा बिलासपुर, हाल पता प्रयागराज उत्तरप्रदेश को पकड़ा है।



















आरोपियों के कब्जे से जब्त सामान

पुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 13.156 किलो गांजा, 2 नग मोबाइल और 6,77,800 रूपए नगदी जब्त की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में धारा 20वी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना गुढ़ियारी और आरपीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button