रायगढ़

Raigarh News: लिफ्ट लेकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की दी धमकी

 

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस द्वारा लूट की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना को लेकर कल 01 जून को प्रार्थी संजय सिंह सिदार पिता महेश राम सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंघरा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती ने चौकी खरसिया में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि दिनांक 29 मई 2026 को वह शादी कार्ड लेने एवं एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने खरसिया आया था। उसने एटीएम से 35 हजार रुपये निकाले और इसके बाद शराब भट्टी गया।

इसी दौरान उसकी मुलाकात छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान से हुई, जिसने मोटरसाइकिल में साथ चलने की बात कही। प्रार्थी उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर बंधवा तालाब स्थित पीपल पेड़ के पास पहुंचा, जहां पहले से मौजूद उसके साथी द्वारिका चौहान एवं राहुल सिदार मिले। तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और उसके पास रखे 35 हजार रुपये लूटकर अटल आवास की ओर फरार हो गए।

घटना से डरे हुए प्रार्थी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पीड़ित की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 263/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।









चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा पीड़ित गवाहों से पूछताछ कर संदेहियों की पहचान किया गया फिर पुलिस टीम लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान, द्वारिका चौहान एवं राहुल सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया तथा अपने मेमोरेंडम कथन में लूट की वारदात में शामिल होना बताया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटी गई 35 हजार रुपये की राशि में से 32 हजार 500 रुपये शराब एवं अन्य खर्चों में खर्च कर दिए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से शेष 2 हजार 500 रुपये नगद एवं घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किए गए हैं।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान पिता लकेश्वर चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी खंतीपार पुरानी बस्ती खरसिया, द्वारिका चौहान पिता छेदीलाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी अटल आवास खरसिया तथा राहुल सिदार पिता राम सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास खरसिया को दिनांक 01 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी खंतीपार पुरानी बस्ती, खरसिया
2. द्वारिका चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी अटल आवास, खरसिया
3. राहुल सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी अटल आवास, खरसिया

बरामदगी

2,500 रुपये नगद, 02 मोबाइल फोन

लूट के गंभीर अपराध का त्वरित आरोपियों की धरपकड़ में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, आरक्षक कीर्ति सिदार, आरक्षक साविल चंद्रा, आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक सोमनाथ पटेल एवं आरक्षक रामभजन राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button