रायगढ़

Raigarh news: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई, डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

 

कोतरारोड़ पुलिस की छापेमार कार्रवाई, जुआ फड़ से नगदी 5,600 रुपये और ताश की गड्डी जब्त*

मुखबिर सूचना पर त्वरित एक्शन, आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज*

रायगढ़, 26 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए *“ऑपरेशन अंकुश”* के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25 फरवरी की रात थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णापुर डैम के पास कुछ व्यक्ति तासपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।

पुलिस द्वारा पकड़े गए *आरोपियों में परमेश्वर चौहान पिता घुरवा चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी बांजीनपाली रायगढ़, राजकुमार ब्रज पिता छोटेलाल ब्रज उम्र 36 वर्ष निवासी रामभांटा रायगढ़ और तुलसी चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मल्दा थाना पुसौर जिला रायगढ़* शामिल हैं। पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से *कुल 5,600 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी* जब्त की है। आरोपियों के कृत्य पर *थाना कोतरारोड़ में धारा 3, 2 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्रवाई* की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चुडामणी गुप्ता एवं शिवा प्रधान की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन अंकुश”* के तहत जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button