रायगढ़

Raigarh News: ‘गज संकेत’ ऐप से घर बैठे मिलेगी हाथी विचरण की जानकारी, धरमजयगढ़ में हुआ प्रशिक्षण 

रायगढ़, 18 जुलाई 2025: धरमजयगढ़ वन मंडल में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को काष्ठागार में ‘गज संकेत’ मोबाइल ऐप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। रायपुर से आई जंगल सफारी की प्रशिक्षिका ने वनमंडल के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों, कर्मचारियों, हाथी मित्र दल और हाथी ट्रैकर्स को इस ऐप के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।







कैसे काम करेगा ‘गज संकेत’ ऐप?
‘गज संकेत’ ऐप के माध्यम से इससे जुड़े लोगों को घर बैठे उनके मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज और फोन कॉल के जरिए अपने क्षेत्र में हाथियों के विचरण और उनकी गतिविधियों की सूचना मिलेगी। वर्तमान में कई ग्रामीणों को इस ऐप से जोड़ा जा चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

धरमजयगढ़ एक हाथी प्रभावित क्षेत्र है, जहाँ हाथियों की नियमित ट्रैकिंग क्षेत्रीय कर्मचारी, हाथी मित्र दल और हाथी ट्रैकर्स द्वारा की जाती है। अब इस ऐप का उपयोग मानव-हाथी द्वंद को कम करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस ऐप में ग्रामीणों के व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों को पंजीकृत कर उन्हें ऐप से जोड़ा जाएगा। जब भी क्षेत्रीय कर्मचारी ‘गज संकेत’ ऐप में जंगली हाथियों के विचरण की जानकारी अपलोड करेंगे, तो ऐप से जुड़े ग्रामीणों को तत्काल उनके मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज और फोन कॉल के माध्यम से हाथियों की उपस्थिति के बारे में पता चल जाएगा। इससे वे स्वयं सतर्क हो सकेंगे और अपने गांव तथा आसपास के लोगों को भी सूचित कर सचेत कर पाएंगे।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button