रायगढ़

Raigarh News: अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन, जनदर्शन के आयोजन दिवस में हुआ फेरबदल

मंगलवार की जगह सोमवार को होगा आयोजित







समय सीमा की बैठक भी सोमवार को होगी

रायगढ़, 28 जून 2025/ हर सप्ताह आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से होगी, एवं कलेक्टर जनदर्शन समय-सीमा बैठक की समाप्ति उपरांत दोपहर 12:30 बजे से कलेक्टर चैंबर- प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होगा।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button