छत्तीसगढ़

Raigarh News: 18 को कमला नेहरू पार्क में निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल

 

रायगढ़। रायगढ़ ब्लॉक स्तर के स्कूली बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शहर की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह टूटेजा, सह कार्यक्रम प्रायोजक आशीष पोद्दार व सचिव डॉ सतीश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में आगामी 18 जनवरी को निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कमला नेहरु पार्क में होगी प्रतियोगिता – – प्रतियोगिता के संदर्भ में विस्तृत जानकारी कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन प्रीतपाल सिंह टूटेजा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 18 जनवरी को सुबह 9 से 11बजे तक शहर के कमला नेहरू पार्क में निःशुल्क आयोजित होगी। जिसमें रायगढ़ ब्लॉक के सभी स्कूलों के लगभग 1200 बच्चे भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पढ़ाई के साथ – साथ स्कूली बच्चों की प्रतिभा को निखार कर कला जगत के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। वहीं प्रतियोगिता को लेकर स्कूली बच्चों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – एक दिवसीय निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन को भव्यता देने में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन प्रीतपाल सिंह टूटेजा, सह कार्यक्रम प्रायोजक रोटेरियन आशीष पोद्दार क्लब सचिव डॉ सतीश अग्रवाल रोटेरियन विनोद बट्टीमार, रो पवन अग्रवाल रोटेरियन विशाल सारस्वत, रो प्रवीण बंसल, रो अरविंद गर्ग, रो संतोष नायर, रो विनय केडिया, रो संजय सोनी, रो राजेन्द्र सिंह, रो पप्पू अग्रवाल, रो गौरीशंकर नरेडी, रो आकाश पुरसेठ, रो महेश अग्रवाल, रोटेरियन अतुल रतेरिया सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button