छत्तीसगढ़

सुकमा में 4 नक्सली हथियारों के साथ किया सरेंडर, दो महिला शामिल

“पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का किया निर्णय


सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को 8 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, जिनमें एसीएम रैंक के नक्सली और दो महिला सदस्य शामिल हैं।







सरेंडर करने वाले नक्सली गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय थे। इस दौरान SLR, INSAS, .303, .315 राइफल और एम्यूनिशन पुलिस के कब्जे में आए। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई सुकमा पुलिस और अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) पुलिस के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है।

यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ना और हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले नक्सलियों को पुनर्वास के अवसर देना है। पुलिस और प्रशासन ने इस अवसर पर अन्य नक्सलियों से भी हथियार डालने और सामान्य जीवन अपनाने की अपील की।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button