छत्तीसगढ़

CG News: नदी में कार गिरने से चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो  की हालत गंभीर

 

कबीरधाम। कबीरधाम में रविवार रात 9.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने चार घरों के चिराग बुझा दिए। बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया जा रहे 6 दोस्त उस वक्त हादसे का शिकार हो गए जब उनकी कार पांडातराई पुल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी।
हादसा इतना भयावह था कि चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कार नंबर CG-10-AS-1082 तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पुल से नीचे नदी में गिर गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
एक साथ बुझ गए 4 घरों के चिराग
हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, वे सभी कम उम्र के थे। इनमें अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) शामिल हैं। दो, जुनेद रजा (21), आरजु खान (19) की हालत नाजुक है। दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मोड़ बना ‘मौत का मोड़’
स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडातराई पुल के पास का यह मोड़ पहले भी हादसों के लिए कुख्यात रहा है। तेज रफ्तार और अंधेरा इस दुर्घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है। पांडातराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीड और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button