छत्तीसगढ़

रायपुर राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

 राज्यपाल रमेन डेका ने विविधताओं में एकता का संदेश देते हुए आयोजित समारोह में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का स्वागत किया

रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में रायपुर राजभवन में कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखंड, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताएँ राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान का यह सशक्त प्रतीक है।

राज्यपाल ने प्रत्येक राज्य की विशेषताओं का उल्लेख किया। कर्नाटक की प्राचीन विरासत और आधुनिक तकनीकी उपलब्धियों, विजय नगर साम्राज्य की कला और स्थापत्य, बैंगलुरू का आईटी हब बनने का गौरव, तमिलनाडु की द्रविड़ सभ्यता, संगम साहित्य और तिरुक्कुरल का योगदान, दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला, कुतुब मीनार, संसद भवन और इंडिया गेट, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा, पुडुचेरी की फ्रांसीसी स्थापत्य शैली, और लक्षद्वीप की जैव विविधता एवं स्वच्छ समुद्र तटों पर प्रकाश डाला।

डेका ने कहा कि विविधता ही भारत की असली शक्ति है और एक भारत श्रेष्ठ कार्यक्रम इसी भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने नागरिकों से मानवीय सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया।

समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कर्नाटक के यक्षगान, तमिलनाडु के लोक नृत्य, दिल्ली के पंजाब फोक नृत्य, उत्तराखंड के गौपति नृत्य, लक्षद्वीप के छड़ी नृत्य और पुडुचेरी के गरडी नृत्यों सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे सभी अतिथियों का मन मोह लिया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button