छत्तीसगढ़

CG News:  महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर जानलेवा हमला, लहुलूहान होकर हुई बेहोश, भाई पर ही लगा आरोप

 

कवर्धा : जिले में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर प्राणघातक हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हमलवार ने महिला ने गंगोत्री योगी के हंसिया से ताबड़तोड़ हमला किया. सिर, चेहरे, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं हैं. घायल महिला को एक निजी अस्पताला लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हमले का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है

जानकारी के मुताबिक, घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव के 27 जनवरी की शाम की है. गंगोत्री योगी पारिवारिक कार्यक्रम में अपने बड़े भाई नेम नाथ योगी के घर गई हुई थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर नेम नाथ योगी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. झगड़ा बढ़ता देख गंगोत्री योगी ने भाई और भाभी के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास किया. इससे आरोपी नेम नाथ योगी आगबबूला हो गया और पास में रखे हंसिया से गंगोत्री योगी पर अचानक हमला कर दिया. ज्यादा खून बहने के कारण महिला बेहोश होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने तत्काल घायल गंगोत्री योगी को अस्पताल पहुंचाया.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button