CG BREAKING: महादेव सट्टा एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरोपी, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

छत्तीसगढ़ April 1, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG BREAKING: महादेव सट्टा एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरोपी, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

CG BREAKING: महादेव सट्टा एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरोपी, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, महादेव सट्टा एप्प  मामले में CBI ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज की है। सीबीआई ने भूपेश बघेल को महादेव सट्टा एप केस में आरोपी नंबर 6 बनाया है।

 

आपको बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई भारतीय सेवा अफसरों के ठिकाने भी शामिल थे। वही अब सीबीआई ने भूपेश बघेल का नाम एफआईआर में दर्ज करते हुए आरोपी बनाया है। पूरा मामला बहुचर्चित महादेव सट्टा एप्प से जुड़ा हुआ है। भूपेश बघेल का नाम एफआईआर में शामिल किये जाने की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर की है।

गौरतलब हो कि सीबीआई ने महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। सीबीआई की एफआईआर में महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल , सौरभ चंद्राकर , अशीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा, भीम सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

खबर शेयर करें: