Sarangarh News: महुआ पेड़ के नीचे सजी थी जुए की महफिल, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नगद और 52 पत्ती ताश जब्त
Sarangarh News: महुआ पेड़ के नीचे सजी थी जुए की महफिल, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नगद और 52 पत्ती ताश जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भटगांव पुलिस ने ग्राम सरमंदी में जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 5,900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरमंदी में महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी।
इस दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से जुआ खेल रहे सात आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से 5,900 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
राजेन्द्र बघेल (36 वर्ष), निवासी जोरा।
रवि निराला (35 वर्ष), निवासी ओटगन।
विशाल निराला (28 वर्ष), निवासी ओटगन।
राजेश निराला (18 वर्ष), निवासी ओटगन।
राज देवांगन (25 वर्ष), निवासी भटगांव।
अमृतलाल सिदार (25 वर्ष), निवासी भटगांव।
संतोष खड़िया (33 वर्ष), निवासी भटगांव।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने सभी सात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के पर्यवेक्षण में की गई। भटगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।