छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी एसके गोयल कोर्ट में पेश, CBI ने की रिमांड की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2021 राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले के मामले में आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और बजरंग पॉवर इस्पात के डायरेक्टर एसके गोयल को सीबीआई ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय के जज लीलाधर यादव के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीबीआई ने आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए उनकी रिमांड की मांग की है। अदालत द्वारा कुछ ही देर में इस पर फैसला सुनाए जाने की संभावना है।

बतादें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2021 राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले के मामले में पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है।

जानिए क्या है मामला?
सीबीआई की जांच में सामने आया कि श्रवण कुमार गोयल ने अपने बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए 45 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। गोयल ने यह रिश्वत ग्रामीण विकास समिति के माध्यम 20 और 25 लाख रुपये के दो किस्तों में रिश्वत राशि का भुगतान किया था। शशांक गोयल व भूमिका कटियार कांग्रेस नेता सुधीर कटियार के बेटी-दामाद हैं।

कौन हैं टामन सिंह सोनवानी: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, जिन पर भर्ती प्रक्रिया में घोटाले के आरोप लगे हैं।

कौन हैं श्रवण कुमार गोयल: ‘बजरंग पावर एवं इस्पात लिमिटेड’ के निदेशक श्रवण कुमार गोयल, जिन्होंने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार के लिए कथित तौर पर यह रिश्वत दी।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button