राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़
January 30, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित किया, और उनके विचार एवं आदर्श आज भी देश और पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।