रायगढ़

लोईंग ग्रामीण बैंक में लगी आग, फर्नीचर जलकर हुए राख

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लोईंग के ग्रामीण बैंक में आग लगने की घटना घटित हुई। जिसकी जानकारी बैंककर्मियों को लगी, तो मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची करीब 2-3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

रविवार की रात को लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में अचानक आग लग गई। बैंक परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। बैंक जिस भवन में संचालित हो रहा था, उसके ऊपरी हिस्से में मकान मालिक मनोज प्रधान का परिवार और अन्य किरायेदार रहते हैं। धुआं देखते ही परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधक कुणाल कुमार ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। धीरे-धीरे आग बढ़ने लगा और काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी इक्ट्ठा हो गई।

इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां करीब 2-3 घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, जब तक दमकल की टीम पहुंची, तब बैंक के अधिकांश हिस्से में आग लग चुकी थी। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग में फर्नीचर व कुछ रिकॉर्ड जलने की बात सामने आ रही है।

नुकसान का आंकलन कर रहे
बैंक मैनेजर कुणाल कुमार ने बताया शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। आग रात में करीब साढ़े नौ बजे लगी। फायर ब्रिगेड के द्वारा आग को बुझा लिया गया है। इसमें आग से फर्नीचर व कुछ समान जले हैं। जिसका आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद भी स्पष्ट जानकारी होगी कि आखिर कितने का नुकसान हुआ है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button