रायगढ़

Raigarh News: जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन

महापल्ली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और रायगढ़ की खुशहाली की कामना
चक्रधर गौशाला में गौसेवा कर गायों को खिलाई पूड़ी और हरी सब्जियां
विभिन्न समाजों, कर्मचारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दी जन्मदिन की बधाई
दिनभर चलता रहा जनमुलाकात का सिलसिला, सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की रही धूम

रायगढ़, 2 जून 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को अपना जन्मदिन अपने निर्वाचन क्षेत्र रायगढ़ में जनता के बीच रहकर सादगी, सेवा और जनसंपर्क के साथ मनाया। सुबह से देर शाम तक जिलेभर से आए नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना रहा तथा विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन को यादगार बनाया।

जन्मदिन की शुरुआत वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महापल्ली स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने भगवान हनुमान के समक्ष प्रदेश और रायगढ़ जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उन्हें0 जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं कीं। इसके पश्चात वे रायगढ़ स्थित चक्रधर गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौसेवा करते हुए गायों को पूड़ी एवं हरी सब्जियां खिलाईं। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा गौसंरक्षण और पशुधन संवर्धन के महत्व पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और सेवा परंपरा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

जन्मदिन को लेकर शुभकामनाओं का सिलसिला एक जून की मध्यरात्रि से ही प्रारंभ हो गया था। जिलेभर के वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, कर्मचारी संघों, व्यापारी संगठनों, अधिवक्ता संघ, युवा संगठनों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, मंदिर एवं तीर्थ समितियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। माताओं, बहनों और युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी के कार्यालय में भी दिनभर जनमुलाकात का क्रम जारी रहा। विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ एवं शुभकामना संदेश भेंट किए। इस दौरान जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की विकास संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। आगंतुकों ने रायगढ़ में विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए जिले की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी शुभकामनाओं की भरमार देखने को मिली। समर्थकों, युवाओं और शुभचिंतकों ने फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर बधाई संदेश साझा किए। वहीं प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के माध्यम से भी अनेक संस्थाओं एवं व्यक्तियों ने अपने संदेश प्रेषित कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
दिनभर उमड़े लोगों के स्नेह और उत्साह ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रति जिलेवासियों के विश्वास और आत्मीय जुड़ाव को भी प्रतिबिंबित किया। नागरिकों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए रायगढ़ एवं प्रदेश के निरंतर विकास के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी नागरिकों, वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा वे रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button