रायगढ़

Raigarh News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, मृतिका 8 माह की गर्भवती थी, ससुर ने पति पर केस दर्ज कराया

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मामूली बात पर दो भाइयों ने मिलकर एक ग्रामीण की डंडे और लात-घूसों से पिटाई कर दी। उन्होंने ईंट से उसका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम सुटूपाली के भूपेन्द्र जोशी (34 साल) ने पुलिस में शिकायत की है। भूपेन्द्र ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। बुधवार को वह गाय चराने जा रहा था। रास्ते में ध्रुवलेश्वर दुकान पर सामान लेने गया। वहां अंकित गुप्ता साइकिल पर खड़ा था।

भूपेन्द्र ने उसे हटाने को कहा, लेकिन अंकित ने मना कर दिया और गाली देते हुए मारपीट करने लगा। फिर अंकित का भाई अमित भी आया और दोनों ने मिलकर भूपेन्द्र की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान अंकित और अमित ने वहां पड़े ईंट से भूपेन्द्र के सिर पर वार कर दिया।

इससे उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा। तब गांव के ध्रुवलेश्वर ने बीच-बचाव किया, लेकिन इसी दौरान अंकित ने पीछे से डंडे से भी मारपीट किया। तब गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद घायल भूपेन्द्र ने मामले की सूचना थाना में दी।

दूसरे पक्ष ने भी कराया रिपोर्ट

वहीं मामले में दूसरे पक्ष के अंकित गुप्ता ने भी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि पटाखा फोड़ने की बात पर भूपेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।



















साथ ही गला दबाने का प्रयास किया और ईंट से भी मारपीट किया। घटना के बाद दोनों मामले की रिपोर्ट पर पुलिस दोनों पक्षों के 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button