मनोरंजन

भारत में खाने की सबसे मशहूर सात डिश कौन-सी हैं? नाम सुनकर आपके भी मुंह में आ जाएगा पानी 

 

famous dish in india: भारत न सिर्फ संस्कृति और परंपराओं का देश है, बल्कि यहां का खाना भी दुनियाभर में बेहद मशहूर है. हर राज्य, हर शहर और हर गली की अपनी एक खासियत होती है. मसालों की महक, देसी तड़का और अलग अलग प्रकार के व्यंजनों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है. अगर आप खाने के शौकीन हैं तो ये 7 भारतीय डिशेज जरूर ट्राय करनी चाहिए, क्योंकि इनका नाम सुनते ही पेट से पहले दिल भूखा हो उठता है.

बटर चिकन

बटर चिकन नॉन वेज खाने वाले लोगों की पहली पसंद होती है, वे इसको खूब खाते हैं. क्रीमी ग्रेवी में बनाए जाने वाला यह पकवान न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी खूब खाया जाता है. नान या बटर नान के साथ इसको खाने से इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है.

हैदराबादी बिरयानी

अगर आप बिरयानी लवर्स हैं तो हैदराबादी बिरयानी आपको अपना दीवाना बना सकती है. तेलंगाना के हैदराबाद शहर के नाम से फेमस हैदराबादी बिरयानी मसालों, चावल और मटन या चिकन का जबरदस्त मेल है. इससे निकलने वाली खुशबू लोगों को अपनी तरफ खींचती है.



















डोसा

अगर आप साउथ इंडिया जाते हैं तो डोसा आपको खूब खाने को मिला अब यह सिर्फ साउथ इंडियन फूड नहीं रहा बल्कि देश के कोने कोने में आपको डोसा खाने को मिल जाएगा. सांभर और नारियल की चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

छोले भटूरे

उत्तर भारत में छोले भटूरे काफी ज्यादा फेमस हैं. तेल में तले गए बड़े भटूरे और मसालेदार छोले की यह जोड़ी हर खाने के शौकीन की पहली पसंद होती है. कई लोग सुबह सुबह इसी से अपना नाश्ता करते हैं. हालांकि इसे ज्यादा खाना नुकसानदायक भी होता है.

रोगन जोश

अगर आप कश्मीर जाते हैं तो रोगन जोश खाना न भूलें. यह कश्मीरी मटन करी का एक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित व्यंजन है. समें दही, मसालों और खुशबूदार जड़ी-बूटियों का बेहतरीन मिक्सचर होता है.

पूड़ी सब्जी

बात चाहे शादी की हो, किसी की मौत के बाद भोज हो या फिर कोई त्योहार उत्तर भारत में पूड़ी सब्जी काफी काफी फेमस है. पूड़ी के साथ आलू मटर या आलू गोभी की मसालेदार सब्जी लोगों की फेवरेट होती है.

पाव भाजी

अगर आप मुंबई जाते हैं तो पाव भाजी आपको सबसे ज्यादा खाने को मिलेगी. इसमें भाजी के साथ बटर में फ्राई पाव दिया जाता है. यह देश के लगभग हर शहरों में मिलता है, लेकिन अच्छा पाव भाजी मुंबई में आपको खाने को मिलेगा.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button