खेल

भारत को हराकर इंग्लैंड WTC रैंकिंग में टॉप पर, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर

IND vs ENG Test : हेडिंग्ले के लीड्स टेस्ट में भारत के खिलाफ मिली रोमांचक जीत ने इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा दिया है. वहीं इस पहले टेस्ट में मिली हार के साथ भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है और वह सीधे चौथे स्थान पर खिसक गई है.

लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया. सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर 12 अंक अर्जित कर लिए हैं. इस जीत के साथ इंग्लैंड का जीत का प्रतिशत (PCT) 100 हो गया है.वहीं दूसरी ओर, भारत को इस टेस्ट में हारने से खासा नुकसान हुआ है.भारत के हार के बाद कोई अंक नहीं मिला और उसका PCT अब घटकर 0 पर आ गया है.

बांग्लादेश-श्रीलंका की स्थिति

WTC के इस नए चक्र की शुरुआत 17 जून से गॉल में खेले गए बांग्लादेश बनाम श्रीलंका टेस्ट से हुई थी. दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच ड्रॉ रहा था. दोनों टीमों को उस मुकाबले से 4-4 अंक मिले थे जिसके चलते उनका जीत प्रतिशत 33.33 हो गया है. यही वजह है कि फिलहाल WTC टेबल में बांग्लादेश दूसरे नंबर पर और श्रीलंका तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

भारतीय टीम की WTC के पिछले दो चक्रों में स्थिति

भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते साल 2019-21 में भारत नंबर 1 पोजीशन पर था और 2021-23 में भारतीय टीम फाइनलिस्ट रही थी. इस बार 2023-25 चक्र में टीम चौथे स्थान पर आ गई है. भारत का टेस्ट में लगातार अस्थिर प्रदर्शन और पिछले 8 टेस्ट में 6 हार की वजह से अब टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर मुकाबला जीतना जरूरी हो गया है.



















भारतीय टीम का आगे का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इसके बाद इस सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक, चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में 23 जुलाई से 27 जुलाई तक होगा. इस सीरीज का अंतिम और पांचवा मुकाबला द ओवल में 31 जुलाई से 4 अगस्त को खेला जाएगा.

इंग्लैंड दौरे के बाद भारत को इस साल के अंत में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो-दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ ये टेस्ट अहमदाबाद और दिल्ली में खेले जाएंगे, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता और गुवाहाटी मेजबानी करेंगे.

टीम इंडिया के लिए अब हर मुकाबला बेहद अहम है. अगर गिल की कप्तानी में भारत को WTC 2025 फाइनल की दौड़ में बने रहना है, तो आने वाले टेस्ट मुकाबलों में जीत के अलावा भारत के पास कोई और विकल्प नहीं है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button