रायगढ़

Raigarh News: हाथी ने बुजुर्ग पर किया हमला, मौके पर ही हुई मौत, इलाके में दहशत का माहौल

 

रायगढ़।  रायगढ़ जिले में रविवार दोपहर एक बुजुर्ग ग्रामीण को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज का है। ग्राम चुहकीमार निवासी 70 वर्षीय गंगाराम सारथी रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे जंगल गया था। दोपहर लगभग ढाई बजे जंगल के भीतर उसकी अचानक एक हाथी से मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने क्षेत्र को सुरक्षित करने के साथ ही आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुहकीमार के आसपास के जंगल में अभी भी लगभग 12 हाथी विचरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button