रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में हाथी का हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

रायगढ़: रायगढ़ जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आमापाली बीट में बीती रात एक हाथी ने 50 वर्षीय ग्रामीण आनंद उरांव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले घरघोड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण का अचानक हाथी से सामना हो गया था। किसी तरह जान बचाकर वह पास के एक घर में पहुंचा, जिसके बाद संजीवनी 108 टीम को बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। आनंद उरांव के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

हाथी के हमले से ग्रामीण के घायल होने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल के परिजनों से मुलाकात की और तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह उल्लेखनीय है कि इन दिनों रायगढ़ जिले में हाथियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भोजन की तलाश में हाथी अक्सर गाँवों के करीब पहुँचकर नुकसान कर रहे हैं। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नज़र बनाए हुए है और प्रभावित गाँवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button