छत्तीसगढ़

CG News: सर्चिंग से लौट रहे DRG के जवानों पर गिरा बिजली तार, 2 जवान झुलसे, अस्पताल में भर्ती

 







कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले सर्चिंग से वापस लौटते समय बिजली तार की चपेट में आने से जा रहे दो जवान झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। फिलहाल, दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बिजली की तार टूटकर बाइक में फंस गया। तार से बह रहे करंट की वजह से दोनों जवान झुलस गए, जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है जबिक संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताई जा रही है।

जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड उनकी स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button