Raigarh News: हाथी के हमले में बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, इलाके में हाथियों का दल कर रहा विचरण 

रायगढ़ March 11, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: हाथी के हमले में बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, इलाके में हाथियों का दल कर रहा विचरण 

Raigarh News: हाथी के हमले में बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, इलाके में हाथियों का दल कर रहा विचरण 

रायगढ़।  रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह जंगली हाथी के हमले से एक बुजुर्ग घायल हो गया है। घटना के बाद परिजनों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला बाकारूमा रेंज का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाकारूमा रेंज के अंतर्गत आने वाले सारसमार गांव का रहने वाला ललकूराम उरांव 75 साल, आज सुबह छह बजे के आसपास शौच करने जंगल किनारे गया हुआ था। इसी बीच एक जंगली हाथी ने बुजुर्ग की पीठ पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर ललकूराम अपने घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनके गांव में हाथियों का दो दल विचरण कर रहा है, जिसमें एक दल में 7 हाथी तो दूसरे दल में 9 हाथियों की मौजूदगी है। हाथी के हमले से बुजुर्ग के घायल होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबर शेयर करें: