कोल घोटाले में फिर टूटा ईडी का हथौड़ा! सौम्या–निखिल की करोड़ों की संपत्ति जब्त, 2.66 करोड़ की 8 अचल संपत्तियां अटैच

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा और चौंकाने वाला एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है, जिससे घोटाले से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
💰 ईडी की कार्रवाई में क्या-क्या हुआ अटैच?
ईडी द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक—
-
कुल 8 अचल संपत्तियां अटैच की गईं
-
इनमें जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं
-
इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपये है
यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।
🔎 अब तक की जांच में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
ईडी ने बताया कि—
-
कोल लेवी घोटाले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है
-
कुल 35 आरोपियों के खिलाफ 5 अभियोजन शिकायतें (चालान) विशेष अदालत में पेश की जा चुकी हैं
-
अब तक इस घोटाले में 273 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं
⚠️ आगे और बड़े खुलासों के संकेत
प्रवर्तन निदेशालय ने साफ किया है कि मामले की जांच अभी खत्म नहीं हुई है।
एजेंसी के अनुसार—
“घोटाले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे और सख्त कार्रवाई संभव है।”
❓ बड़ा सवाल— अगला नंबर किसका?
करोड़ों की संपत्ति जब्ती, लगातार गिरफ्तारियां और बढ़ता जांच का दायरा—
अब सवाल यही है👇
कोल घोटाले में अगला बड़ा नाम कब और किसका सामने आएगा?
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






