छत्तीसगढ़

ECI ने वोटर लिस्ट अपडेट का नया शेड्यूल जारी, छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट सूची

रायपुर। चुनाव आयोग (ECI) ने 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि को आधार मानते हुए छत्तीसगढ़ में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी है। आयोग ने इस संदर्भ में संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में SIR का संशोधित कार्यक्रम:

  • गणना चरण (एन्यूमरेशन फॉर्म भरना): 04 नवंबर – 18 दिसंबर 2025

  • मतदान केंद्रों का पुनर्व्यवस्थापन: 18 दिसंबर 2025 तक

  • कंट्रोल टेबल अपडेट और ड्राफ्ट सूची तैयार करना: 19–22 दिसंबर 2025

  • ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 23 दिसंबर 2025

  • दावे–आपत्तियां स्वीकार करने की अवधि: 23 दिसंबर 2025 – 22 जनवरी 2026



















  • नोटिस चरण (सुनवाई, सत्यापन, निराकरण): 23 दिसंबर 2025 – 14 फ़रवरी 2026

  • मतदाता सूची के हेल्थ पैरामीटर की जांच: 17 फ़रवरी 2026 तक

  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 21 फ़रवरी 2026

BLO–BLA बैठकें और समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में BLO अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर राजनीतिक दलों के BLA के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें उन वोटरों की लिस्ट का विशेष रिव्यू किया जा रहा है जो दूसरी जगह चले गए हैं, मृत हैं, नाम दो बार दर्ज हैं, मौजूद नहीं हैं, या जिनके गिनती फॉर्म नहीं मिले हैं

CEO ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे 18 दिसंबर तक अपने BLA के माध्यम से BLOs को सभी गलतियों और अधूरी एंट्रीज़ की जानकारी दें, ताकि वोटर लिस्ट सटीक और गलती रहित बनाई जा सके।

अन्य राज्यों की संशोधित तिथियां:

  • तमिलनाडु और गुजरात: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025, ड्राफ्ट सूची 19 दिसंबर 2025

  • मध्य प्रदेश और अंडमान–निकोबार: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025, ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर 2025

  • उत्तर प्रदेश: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025, ड्राफ्ट सूची 31 दिसंबर 2025



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button