मनोरंजन

सुबह के नाश्ते में इन फलों का सेवन है फायदेमंद, दिन भर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर, जानें कैसे करें डाइट में शामिल 

Breakfast: हर किसी के लिए सुबह-सुबह कुछ खा पाना आसान नहीं होता। तो, कुछ लोग समय की कमी के कारण ये काम नहीं कर पाते। लेकिन, कारण चाहे जो हो नाश्ता न करना सेहत के लिए सही नहीं है। ऐसे में एक उपाय ये हो सकता है कि आप अपने नाश्ते में कुछ फलों को शामिल करें जिन्हें खाने में समय नहीं लगता साथ ही आप इसे अपनी कुछ ब्रेकफास्ट रेसिपी भी शामिल कर सकते हैं। तो, जानते हैं इन फलों के बारे में जिन्हें आप बिना किसी चिंता के अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं और सेहत के लिए इनके लाभों को भी पा सकते हैं।

 

सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?
पपीता: सुबह खाली पेट पपीता खाना आपके पेट के लिए अच्छा है और इस एक कारण से आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप नाश्ते में इसे चिया सीड्स के साथ या फिर जूस के रूप में ले सकते हैं। पपीता खाना पहले तो पेट को भरता है, शरीर को एक बूस्टर स्टार्ट देता है और फिर दिनभर की मेटाबोलित गतिविधियों को हेल्दी रखते हुए एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

केला: केला स्टैमिना बूस्टर फ्रूट है। इसके अलावा ये पेट के लिए भी अच्छा है और शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा आप नाश्ते में इसकी कई रेसिपी शामिल कर सकते हैं जैसे आप बनाना टोस्ट, बनाना स्मूदी और बनाना शेक भी सकते हैं। ये आपके पेट को भरा रखने के साथ आपकी मेटाबोलिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

एवोकाडो: एवोकाडो इम्यूनिटी बूस्टर फलों में से एक है। इसका सेवन आपको कई समस्याओं से बचा सकता है जैसे कि आयरन और विटामिन सी की कमी। खास बात ये है कि इसे आप टोस्ट बना सकते हैं। इसके अलावा इससे आप एवोकाडो ब्रेकफास्ट सैंडविच भी बना सकते हैं। ये आपके पेट के लिए हेल्दी है, एनर्जी बूस्टर है और आपको दिनभर बेकार की क्रेविंग से बचा सकता है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button