छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का बड़ा खुलासा: शराब दुकान के अंदर ही चल रहा था तस्करी का खेल! सेल्समैन बने गिरोह के ‘गुप्त साथी’, पुलिस ने 3 और को दबोचा

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए शराब दुकान के तीन सेल्समैन को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस 28 पेटी देशी मदिरा, एक टाटा सफारी और 5 आरोपियों को पकड़ चुकी थी।

मामला तब सामने आया जब 29 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि नंदिनी–खुंदिनी मार्ग पर स्थित पत्थर खदान के पास सफारी कार (CG 04 HD 7843) में भारी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही है। घेराबंदी कर वाहन रोका गया तो उसमें 28 पेटी देशी मदिरा बरामद हुई। मौके से
➡️ नरेश कुर्रे
➡️ लवकेश उर्फ बबलू
➡️ आर्यन कुमार लहरे
➡️ प्रभू बारले
को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद मैनेजर हितेश सय्यान और विचित्र दास मानिकपुरी को भी जेल भेजा गया।


जांच में बड़ा खुलासा: दुकान के सेल्समैन ही थे सप्लाई चेन के ‘मुख्य खिलाड़ी’

विवेचना के दौरान पुलिस को नंदिनी–खुंदिनी स्थित शासकीय देशी शराब दुकान के तीन सेल्समैन—
✔ नारायण जोगी (41)
✔ अमरजीत महतो (26)
✔ नितेश साहू (23)
की गतिविधियों पर संदेह हुआ।

जांच में सामने आया कि ये तीनों सेल्समैन अवैध शराब तस्करी के तंत्र में अहम भूमिका निभा रहे थे। दुकान से शराब को बाहर निकालकर तस्करों तक पहुंचाना ही इनका मुख्य काम था।

साक्ष्यों की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीनों को 1 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button