रायगढ़

रायगढ़ की डॉ. आयुषी सुमन ने पास की MBBS की परीक्षा, जिले का नाम किया रोशन

रायगढ़। रायगढ़ की होनहार छात्रा डॉ. आयुषी सुमन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने परिवार एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों तथा शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

डॉ. आयुषी सुमन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओ.पी. जिंदल स्कूल, खरसिया रोड, रायगढ़ से प्राप्त की तथा कठिन परिश्रम और लगन के बल पर मेडिकल क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पित रहीं।

डॉ. आयुषी सुमन के पिता श्री राघवेंद्र कुमार सुमन एवं माता श्रीमती भावना सुमन ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। परिवारजनों एव…
[10:52 pm, 14/5/2026] Raigarh Top News: रायगढ़ की डॉ. आयुषी सुमन ने पास की MBBS की परीक्षा, जिले का नाम किया रोशन



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button