छत्तीसगढ़

  CG News: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, अपनों ने ही रची थी साजिश, पिता-पुत्र समेत पूरी गैंग सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खपरी गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। एक बुजुर्ग दंपत्ति, जो अपने घर में चैन की नींद सो रहे थे, उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन कातिलों की चालाकी पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच सकी। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने नकली बाल और मुखौटों का सहारा लिया था, फिर भी वे कानून के शिकंजे में आ ही गए।”

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.04.2026 को प्रात: 08.00 बजे ग्राम खपरी से थाना मुलमुला का सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खपरी निवासी संतराम साहू उम्र 70 वर्ष एवं उसकी पत्नी श्याम बाई साहू उम्र 65 का शव घर में खुन से लतपत हालत में पडा है कि सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी मौका स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जिस पर बुजुर्ग दंपत्ति के दोहरे हत्या कांड जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल निरीक्षण कर थाना मुलमुला एव साइबर थाना को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा मामला गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक जांजगीर महोदय द्वारा तत्काल फारेंसिक टीम, डाग स्काड तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर तलब कर सभी आयामो में साक्ष्य संकलित करने हिदायत दिया श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप सोरी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन कर आरोपी के पतासाजी प्रारंभ किया गया। साइबर थाना एवं थाना मुलमुला की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास मुखबिर तैनात कर घटना स्थल में रात्रि कैंप कर घटना के संबंध में छोटी सी छोटी जानकारी को एकत्र करना प्रारंभ करना किया गया सर्वप्रथम मृतक के परिवार से सभी सदस्यों एंव आस पडोस के लोगों से पृथक पृथक घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ कर कथन लेखबद्ध किया गया जिससे ज्ञात हुआ कि बुर्जग दंपति घर ग्राम मे अकेले रहते थे तथा ग्राम में किसी से दुश्मनी नही थी। घटना स्थल के निरीक्षण एवं मृतक शरीर की स्थिति के निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि दिनांक घटना को आरोपी मृतक के घर चोरी करने के नियत से घुसे थे। मृतक संतराम के नींद से जागने पर आरोपियोें के साथ संघर्ष हुआ। जिसके पश्चात् खपरी एवं आसपास के चोर बदमाश प्रवृति के लडकों के बारें में जानकारी इकट्ठा करने पर जानकारी मिली की ग्राम खपरी निवासी श्यामरतन दिनकर का पूत्र गजेन्द्र दिनकर घटना दिनांक के बाद से ग्राम में उपस्थित नही है। स्थानीय मुखबीर से संदेही गजेन्द्र दिनकर के संबंध में जानाकारी इकट्ठा करने पर ज्ञात हुआ कि घटना दिनांक के बाद से गांव से फरार है जिस पर सायबर टीम द्वारा संदेही गजेन्द्र दिनकर के पतासाजी हेतु तकनीकि माध्यमों का प्रयोग कर संदेही गजेन्द्र दिनकर को उसके ससुराल ग्राम नवागांव थाना मल्हार से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के दाहिने हाथ के दो अंगुली में गहरे कटे चोट के निशान पाये जाने से चोट के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने लगा। जिससे कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर पुलिस को बताया कि मै एवं साथी सुरेन्द्र यादव ने मिलकर यह जानते हुए कि मृतक के घर पैसा है घर में चोरी करने की योजना बनाये थे चोरी करने के लिए गजेन्द्र दिनकर ने अपनी पहचान छुपाने चहरे पर मास्क सिर में टेापी एवं नकली बाल लगाकर दोनों आरोपी मृतक के घर छत से घर में घुसे थे, घुसते समय मृतक संतराम द्वारा उन्हें देखकर हल्ला करने पर सुरेन्द्र यादव अपने पास रखे चाकू से मृतक संतराम के जांघ में चाकू से हमला करने पर उसी समय संतराम साहू की मृत्यु हो गई। मृतक संतराम की अवाज सुनकर उसकी पत्नी श्यामबाई साहू नींद से जाग गई तो गजेन्द्र पाल दिनकर के द्वारा उसके गले एवं चेहरे में धारदार चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, मृतिका श्यामबाई साहू के पैर के पायल को सुरेन्द्र यादव तथा गले में पहने सोने का माला गजेन्द्र दिनकर उतारकर अपने पास रख लिये तथा दोनों आरोपी मृतक के घर से भाग निकले। आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर के द्वारा घर के बाहर रेकी कर रहे अपने पिता श्यामरतन दिनकर को लूटे हुये सोने का माला को दे दिया और वहां से तीनों आरोपीगण भाग गये। आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर के द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार को नहर के पास खेत के मेड़ में छिपाकर रखना एवं सुरेन्द्र यादव के द्वारा घटना में उपयोग किये गये धारदार हथियार चाकू व चोरी किये गये पायल को अपने घर में बने शौचालय के पास छिपाकर रखना तथा मृतिका के गले से लूटे हुये सोने का हार को श्याम रतन दिनकर अपने भाई चन्द्रशेखर दिनकर के गाय कोठा में छिपाकर रखना बताये तथा आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर अपने हाथ में आई चोट से पकडे जाने के डर से घटना के संबंध में अपने बडे भाई बिजेन्द्र को जानकारी दी थी जिसपर भाई विजेन्द्र दिनकर ने अपने मोटर सायकिल प्लेटिना सी.जी 11 ए डब्ल्यु 0357 में बैठाकर अपने आरोपी भाई गजेन्द्र को भागने में मदद किया और उसे ससुराल ग्राम नवागांव थाना मल्हार छोडकर वापस अपने गावं आ गया बताये। आरापियों के बताये अनुसार मेमोरण्डम कथन लिया गया। जिनके बताये अनुसार चोरी कर सामान एवं घटना में प्रयुक्त आला-जरब जप्त विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय(भा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में ग्राम खपरी में हुए दोहरे हत्याकांड करने वाले अज्ञात आरोपियों की 48 घंटा के भीतर पहचान कर गिरफ्तार कर प्रकरण निराकरण करने में प्रभारी निरीक्षक श्री सागर पाठक सायबर थाना, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी, सायबर थाना प्र.आर. राजकुमार चन्द्रा, प्र.आर. विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, प्रतीक सिंह एवं थाना मुलमुला से सउनि प्रमोद महार, हेमंत महिलागें, संतोष बंजारे प्र.आर. बलबीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, अनिल अजगल्ले म.आर. श्वेता सिंह आर. राजेश कश्यप, राम गोपाल भारती, ओमप्रकाश डहरिया, मनभावन पटेल, भुपेन्द्र कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button