विजेन्द्र चौहान का निधन
विजेन्द्र चौहान का निधन
रायगढ़। नगर निगम में वर्षों से सुपरवाइजर पद पर कार्यरत रहे विजेन्द्र चौहान का 2 अप्रैल को अल्प आयु में निधन हो गया। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से परिवार, मित्रों और नगर निगम कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई ।
शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा टी.वी. टावर स्थित उनके निवास से कया घाट के लिए निकाली गई। अंतिम यात्रा में नगर निगम के सफाई कर्मचारी, उनके मित्र और शहर के कई लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कया घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विजेन्द्र चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता बीना चौहान के छोटे भाई थे। उनके निधन पर नगर निगम के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।