रायगढ़

Raigarh News: गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाया वीडियों, मामले की जांत में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले कुछ दिनों से वो मानसिक रूप से डिस्टर्ब चल रहा था। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें कह रहा है कि, आपको लगता था कि मैं आपे से प्यार नहीं करता।

उसने कहा कि, मैंने कभी आपको धोखा नहीं दिया। सच्चे दिल से मोहब्बत किया। उसने वीडियो में मरने की भी बात कही है। बताया जा रहा है कि, 3 दिन पहले ही लड़की शादी हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नया गंज इलाके की है।

 

जानकारी के अनुसार, नया गंज निवासी अभिषेक देवांगन (30) का प्रेम संबंध कोतरा रोड क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से करीब ढाई साल से था। दोनों के बीच लगातार मुलाकात होती थी, लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया और करीब तीन दिन पहले उसकी शादी हो गई।

इससे आहत अभिषेक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। गुरुवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि उसने सच्चे दिल से प्यार किया और कभी धोखा नहीं दिया। वीडियो में उसने आत्महत्या करने की बात भी कही थी।

 

घटना की जानकारी मिलने पर उसका एक दोस्त घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button