छत्तीसगढ़ के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी” — केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह
धमतरी में ₹2,225 करोड़ की ग्रामीण सड़कों की सौगात, CM साय बोले—किसानों और गांवों के लिए बड़ा संदेश

रायपुर। धमतरी में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीण विकास, कनेक्टिविटी और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने पर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण सड़कों के लिए ₹2,225 करोड़ का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उनके अनुसार यह निवेश ग्रामीण कनेक्टिविटी को नया आयाम देगा, किसानों को बाजारों से जोड़ने में मदद करेगा और समग्र विकास की रफ्तार बढ़ाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सहायता के लिए धन्यवाद जताते हुए कहा,
“आज धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान का आगमन प्रदेश के लिए बहुत सुखद रहा। यह सौगात हमारे गांवों की कनेक्टिविटी, किसानों की सुविधा और ग्रामीण विकास को नई गति देने वाली है।”
CM साय ने कहा कि मंत्री शिवराज सिंह के शब्द—“छत्तीसगढ़ के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी”—किसानों और ग्रामीण जनता के लिए बेहद प्रेरक संदेश हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण विकास, सड़क, आवास और किसान हित है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






