छत्तीसगढ़

धमतरी: रक्षित केन्द्र रूद्री में पुलिस स्मृति दिवस समारोह: अमर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

191 वीर पुलिस जवानों को किया गया स्मरण, शौर्य और बलिदान की परंपरा को सलाम


धमतरी। रक्षित केन्द्र रूद्री में आज “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर भावनात्मक और सम्मानपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने शहीदों के नामों का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, “पुलिस जवानों का त्याग, समर्पण और बलिदान देश की सुरक्षा और नागरिकों की शांति के लिए सर्वोच्च उदाहरण है। हमें गर्व है कि हम ऐसे शूरवीरों की परंपरा के उत्तराधिकारी हैं।”

इसके बाद रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शोक शस्त्र के साथ शहीद परेड कर सलामी दी। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शौर्य का प्रतीक दिवस:
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 पुलिस वीरों की स्मृति में यह दिवस पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल, 01 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक देशभर में शहीद हुए 191 वीर पुलिस जवानों सहित जिले के शहीदों को भी सम्मानपूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर शर्मा (से.नि. प्राध्यापक) ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button