रायगढ़

कांग्रेस के पूर्व विधायक मिंज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, भाजपा ने कुनकुरी थाना में मामला दर्ज करने सौंपा ज्ञापन

मिंज के विवादित पोस्ट से मचा बवाल







रायगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जिससे वे विवादों में घिर गए हैं। मिंज ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक युद्ध की आशंका को लेकर विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा, यदि भारत युद्ध करता है, तो भारत की हार सुनिश्चित है। उनके इस विवादित पोस्ट पर सियासी बवाल मच गया है। भाजपा सहित अन्य लोग इस पर पलटवार कर रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कुनकुरी ने कुनकुरी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए यूडी मिंज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भाजपा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियां हो रही है। तथा हिन्दुओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही है। ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट हो तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता यूडी मिंज के द्वारा सोशल मीडिया में किया जा रहा पोस्ट देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरा बना हुआ है। यूडी मिंज द्वारा किए जा रहे देश विरोधी पोस्ट की वजह से निश्चित रूप से देश की सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की संभावना है। यूडी मिंज द्वारा अपने राजनैतिक स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए देश की आंतरिक तथा बाह्य सुरूक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। जिससे हमारे देश की छवि धुमिल हुई है। भाजपा ने थाना प्रभारी कुनकुरी को ज्ञापन सौंपते हुए यूडी मिंज पर देशद्रोह तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए आई.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस मामला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि भाजपा मंडल कुनकुरी के मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व अन्य भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी कुनकुरी को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेता यूडी मिंज द्वारा सोशल मीडिया में किए जा रहे पोस्ट को देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरा और सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की संभावना बताते हुए यूडी मिंज पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में जांच उपरांत विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

 







raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button