छत्तीसगढ़

CG News: ठेकेदार की पत्नी ने की आत्महत्या, ऑनलाइन मंगाया था मौत का सामान, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

अंबिकापुर। युवा ठेकेदार की पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया था। लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।







पूरा मामला गांधीनगर थाना अंतर्गत वसुंधरा कॉलोनी का है, जहां निवासरत चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगाया था, जिसके सेवन के बाद से तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया। लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। फिलहाल, जहर सेवन का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button