CG News: आरक्षक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, तीन दिसंबर से था लापता, पुलिस कर रही जांच

छत्तीसगढ़ December 5, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: आरक्षक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, तीन दिसंबर से था लापता, पुलिस कर रही जांच

CG News: आरक्षक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, तीन दिसंबर से था लापता, पुलिस कर रही जांच

जगदलपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक का शव ग्राम आसना के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक आरक्षक की पहचान डमरू नायक (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तीन दिसंबर की शाम से लापता थे। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने सक्रिय रूप से तलाश शुरू की थी।
 

पुलिस को बुधवार को ग्राम आसना के जंगल में आरक्षक डमरू नायक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
आरक्षक डमरू नायक पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहे थे। इन परेशानियों के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है, ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबर शेयर करें: