कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन
कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन
रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 75 वर्षीय धुप्पड़ पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार जारी था।
परिजनों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, धुप्पड़ के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुभाष धुप्पड़ करीब पांच दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहे और रायपुर की राजनीति में उनका अहम प्रभाव रहा। भूपेश बघेल सरकार के दौरान उन्हें रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है और कई नेताओं ने उन्हें सामाजिक और राजनीतिक योगदान के लिए याद किया है।