शोक संदेश: रायगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाश बेरीवाल का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
रायगढ़
August 17, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
शोक संदेश: रायगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाश बेरीवाल का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
रायगढ़, 17 अगस्त: नगर की प्रतिष्ठित फर्म रामकिशन दास जगन्नाथ परिवार के प्रमुख सदस्य श्री कैलाश बेरीवाल का आज सुबह रायपुर में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे।
उनका निधन रायगढ़ के व्यापारी समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। वे प्रमोद बेरीवाल, अनिल बेरीवाल, प्रदीप बेरीवाल और मुकेश बेरीवाल के भाई थे। श्री बेरीवाल अपने पीछे दो पुत्रों, अमन बेरीवाल (बिट्टू) और आकाश बेरीवाल (बाबू), और एक पुत्री सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा कल, 18 अगस्त को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान, पुराना सदर बाजार, गांजा चौक रोड से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार कयाघाट मुक्तिधाम में होगा।