रायगढ़

रायगढ़ में जलभराव रोकने आयुक्त ने संभाला मोर्चा, नालों के सफाई और अतिक्रमण पर सख्त निर्देश

रायगढ़, रायगढ़ में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर, शहर में जलभराव की स्थिति से बचने और नालों से पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज सुबह 6 बजे से ही शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों और प्रमुख नालों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, रामनिवास टॉकीज चौक के पास विशेष ध्यान दिया गया। आयुक्त ने यहां ह्यूम पाइप डालने, सड़क निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने और पानी की पाइपलाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने रामनिवास टॉकीज से लगे घरों की छतों के ऊपर से भी नाले के पानी की निकासी का जायजा लिया और किसी भी जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

आयुक्त ने रामनिवास टॉकीज से लेकर गंधरी अंडरब्रिज पुल तक पूरे नाले की सफाई के लिए पोकलेन मशीनों और सफाई कर्मियों की टीम (गैंग) को तैनात करने के निर्देश दिए। नाले में जमा मलबा, कचरा और झाड़ियों को हटाने के साथ-साथ, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाले का चौड़ीकरण करने के भी आदेश दिए गए। इसके अलावा, अंडरब्रिज के पास पानी की बेहतर निकासी के लिए एक दीवार को तोड़ने का भी निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान, आयुक्त ने अधिकारियों को नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर कड़ी जुर्माना कार्रवाई करने के भी सख्त निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जल निकासी में कोई बाधा न आए। यह कार्रवाई दर्शाता है कि प्रशासन बारिश के मौसम में शहरवासियों को संभावित जलभराव की समस्या से बचाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button