Raigarh: भारत उत्सव 2026 में शहर की बेटी मायरा शर्मा ने जीता द्वितीय स्थान, अब नवंबर में वियतनाम में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

रायगढ़। कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के लिए गौरव का पल है। शहर की बेटी नन्ही नृत्यांगना मायरा शर्मा ने अखिल भारतीय लोककला संस्कृति संगठन पुणे द्वारा आयोजित ‘भारत उत्सव 2026’ में जूनियर डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया।
3500 प्रतिभागियों ने लिया था भाग – – जानकारी के मुताबिक इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत के अनेक स्थानों से लगभग 3500 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा में मायरा का सिल्वर मेडल जीतना उनकी कला साधना और लगन को दर्शाता है।
शहर की होनहार नृत्यांगना मायरा – – प्रतिभाशाली मायरा शर्मा प्रसिद्ध समाज सेविका मोना शर्मा एवं पंडित अमित शर्मा की सुपुत्री हैं। वे कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा वीं की मेधावी छात्रा हैं।वहीं इस सफलता के पीछे फ्यूजन म्यूजिक एंड डांस एकेडमी की संचालिका पूजा जैन की कड़ी मेहनत और समर्पण है। पूजा मैडम के मार्गदर्शन में ही मायरा ने नृत्य की बारीकियां सीखीं। मायरा की उपलब्धि पर पूजा जैन ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। उन्होंने मायरा सहित सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
इंटरनेशनल प्रतियोगिता में चयन – – होनहार मायरा की कामयाबी का सफर यहीं नहीं थमा। अपनी प्रतिभा के दम पर उसका चयन अब आगामी नवंबर माह में वियतनाम में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। अब यह नन्हीं कलाकार विदेशी धरती पर भारत और रायगढ़ का परचम लहराएगी। होनहार मायरा की इस दोहरी सफलता पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है। परिजनों, स्कूल और कला प्रेमियों ने मायरा, उसके माता-पिता और गुरु पूजा जैन को तमाम अपनों से बधाइयाँ मिल रही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






