छत्तीसगढ़

Chief Minister Vishnudev Sai: ये उपलब्धि है बेमिसाल, छत्तीसगढ़वासियों का आभार, सीएम साय ने ट्वीट कर कहा- भाजपा छ.ग. सदस्य 60 लाख पार, चप्पा-चप्पा भाजपा!

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के सदस्यता अभियान ने इतिहास रचा। बधाई देते सीएम साय ने कहा हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की सदस्यता संख्या अपने लक्ष्य 60 लाख के आंकड़ें को पार कर गई है। राष्ट्र निर्माण में मजबूत सहभागी बनने को तत्पर इन सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं।

निश्चित ही यह प्रदेश भाजपा संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला क्षण है। मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहृदय अभिनंदन करता हूं।

आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें।

चप्पा-चप्पा भाजपा!

#भाजपा_छग_सदस्य_साठ_लाख_पार
#BJPCGSadasyata60Lakh









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button