एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक ने अस्पताल की बिल्डिंग से लगा दी छलांग , आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ September 11, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक ने अस्पताल की बिल्डिंग से लगा दी छलांग , आरक्षक की मौत

एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक ने अस्पताल की बिल्डिंग से लगा दी छलांग , आरक्षक की मौत

जशपुर। जिला मुख्यालय के एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ एक आरक्षक देवनारायण सिंह ने अस्पताल के बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी । मृतक आरक्षक देवनारायण सिंह हृदय की बीमारी से पीड़ित था और ईलाज के लिए रायपुर के मोवा स्थित बालाजी हॉस्पिटल गया था । आरक्षक का ऑपरेशन होना था लेकिन ऑपरेशन से पहले ही याने 10 सितंबर को आरक्षक बालाजी हॉस्पिटल की बिल्डिंग से कूद गया और उसकी जान चली गई । अभी तक घटना के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है ।पुलिस घटना की जॉच कर रही है ।इधर आरक्षक की मौत के बाद जशपुर पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

खबर शेयर करें: