छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा सड़क दुर्घटना पर जताया शोक, घायलों के समुचित उपचार के निर्देश

रायपुर, 11 जुलाई 2025।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को तत्काल घायलों की समुचित चिकित्सा और आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds