Raigarh: प्लास्टिक रिफाइनरी प्लांट में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की आशंका

रायगढ़ March 12, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: प्लास्टिक रिफाइनरी प्लांट में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की आशंका

Raigarh: प्लास्टिक रिफाइनरी प्लांट में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की आशंका

रायगढ़। रायगढ़ के जामगांव रोड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम बादपाली स्थित मुकेश मखीजा के प्लास्टिक रॉमटेरियल रिफाइनरी प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग इतनी विकराल है कि पूरे बादपाली गांव में काले धुएं का अंबार देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी प्लांट में रखे प्लास्टिक के कच्चे माल ने अचानक आग पकड़ ली, जिसने देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है।

एंकर: हालांकि, आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

खबर शेयर करें: