छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि की बधाई, प्रदेश में सुख-समृद्धि और शांति की कामना

रायपुर। आज से चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष का पावन पर्व शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शांति, सुख और समृद्धि की कामना करते हुए मातारानी से सभी के कल्याण का आशीर्वाद मांगा है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जशपुर की समृद्ध संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि हिन्दू नववर्ष के अवसर पर यहाँ सरहुल पूजा का भव्य आयोजन होता है। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं और सरना परंपरा के बैगा पुजारी समस्त मानव जाति के सुखमय जीवन और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस पारंपरिक उत्सव की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रदेश में खुशहाली का वातावरण कायम रहने की बात कही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






