Jashpur News: वोटिंग के दौरान मतदाताओं पर मधुमक्खियों का हमाल, 8 लोगों को अस्पताल में किया गया भर्ती 

0
289

जशपुर। आरा के हाईस्कूल में मतदान के दौरान मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था, जिससे 8 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 











घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर विधायक तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंची और घायलों का हाल जान चिकित्सकों को तत्काल समुचित उपचार का निर्देश दिया।
मंगलवार सुबह जशपुर जिले के आरा के हाईस्कूल में मतदान के दौरान मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जिससे 8 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मधुमक्खी के हमले से हुए घायलों से मिलने जशपुर विधायक रायमुनी भगत जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां घायलों का हाल जान समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात विधायक ने कही।

घायलों से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि वे किसी भी बात की चिंता न करें। विधायक सहित पूरा प्रशासनिक अमला घायलों के उपचार हेतु तत्पर है। उपचार में हर संभव मदद किया जाएगा। इस दौरान कृपा शंकर भगत, फैजान सरवर खान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here