रायगढ़

रायगढ़ में बच्चों के लिए ‘चक्ल्स रिट्रीट कैंप 2026’ का आयोजन

16 से 19 अप्रैल 2026 तक होटल जिंदल रीजेंसी में होगा आय़ोजन

रायगढ़ टॉप न्यूज 13 अप्रैल। शहर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 16 से 19 अप्रैल 2026 तक “चक्ल्स रिट्रीट – कैंप लाइक नेवर बिफोर 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप होटल जिंदल रीजेंसी, रायगढ़ में प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक संचालित होगा। इसमें 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे।
कैंप के दौरान बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें सोशल इंटरैक्शन, टेबल मैनर्स, ब्रेन डेवलपमेंट एक्सरसाइज और आत्म-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां शामिल होंगी। साथ ही आध्यात्मिक जागरूकता के तहत शिव अभिषेक और मंत्र जाप जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बच्चों के रचनात्मक विकास के लिए लिप्पन आर्ट और डिजाइनिंग जैसी गतिविधियां रखी गई हैं, वहीं स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए ध्यान, योग आसन और जुम्बा सत्र भी होंगे। इसके अलावा मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां तथा प्रोफेशनल शेफ के साथ कुकिंग से जुड़ा विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
आयोजक आयुशी सिंघानिया और कृष्णा सिंघानिया के अनुसार यह कैंप बच्चों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित होगा। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए मोबाइल नंबरों 7249130571, 8770643550 पर संपर्क कर सकते हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button