छत्तीसगढ़

CG News: महिला के साथ बलात्कार, फिर जान से मारने की दी धमकी,  पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गली सुनसान होने का फायदा उठाकर नेमीचंद धु्रव जबरदस्ती पीड़िता के मुंह को दबाकर उठाकर अपने किराया के मकान में ले गया और पीड़िता के मना करने के बाद भी जबदस्ती संभोग किया।
5 नवबंर को पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम मोहमेला में किराये के मकान से रहने वाले नेमीचंद धु्रव पीड़िता के घर के बगल मे नया मकान बना रहा है। नेमीचंद का घर के पास आना जाना होते रहता है, एक दो बार सामान्य बात चीत करने पर पीड़िता द्वारा बीतचीत की थी। नेमीचंद धु्रव जब भी अपने नया मकान को देखने के लिए आता था तो पीड़िता को देखते रहता था।
पीड़िता 27 अक्टूबर को अपने चाचा के घर दोपहर करीबन 01.30 बजे जा रही थी कि गली सुनसान होने का फायदा उठाकर नेमीचंद धु्रव जबरदस्ती पीड़िता के मुंह को दबाकर उठाकर अपने किराया के मकान में ले गया और पीड़िता के मना करने के बाद भी जबदस्ती संभोग किया, चिल्लाने पर पीड़िता के मुंह को अपने हाथ से दबाकर बंद कर दिया तथा घटना को किसी को बताने पर नेमीचंद धु्रव ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दिया था, जिससे डर के कारण किसी को नही बताई थी, कि 4 नवबंर को घटना के बारे मे अपने पति को बताने पर 5 नवबंर को थाना आरंग में अप0क्र0 689/2024 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर पीड़िता का महिला विवेचनाधिकारी से कथन कराया गया। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण, एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय माना रायपुर के द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने निर्देश प्राप्त हुआ।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक राजेश सिंह के हमराह में उनि आदोराम साहू, प्रआर हरनारायण के द्वारा 5 नवबंर को आरोपी नेमीचंद उर्फ नेमूचंद धु्रव पिता संभर धु्रव उम्र 42 वर्ष सा0 तमोरी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार हाल पता ग्राम मोहमेला थाना आरंग जिला रायपुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत 5 नवबंर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय रवाना किया गया है।








































IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button